बिहार

गुरुद्वारा गुरु का बाग में नए लंगर हाल, जोड़ाघर, बाथरुम की कारसेवा का शिलान्यास

पटनासिटी, (न्यूज क्राइम 24) तख्त पटना कमेटी द्वारा गुरुद्वारा गुरु का बाग में नगर लंगर हाल, जोड़ाघर, बाथरुम बनाने की सेवा कार सेवा बाबा बचन सिंह जी दिल्ली वालों को सौंपी गई है जिसका शिलान्यास आज किया गया।

इस मौके पर तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा अरदास के पष्चात कार सेवा दिल्ली के मुखी बाबा बचन सिंह, बाबा सुरिन्दर सिंह, बाबा रविन्दर सिंह, तख्त पटना साहिब में सेवा संभाल करने वाले बाबा गुरनामसिंह, बाबा यादविन्दर सिंह के द्वारा शिलन्यास कर सेवा प्रारंभ की गई। कार सेवा बाबा कश्मीर सिंह जी भूरी वाले, तख्त कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, सचिव हरबंस भी मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

सः जगजोत सिंह सोही, सः इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि गुरु का बाग में संगत के लिए लंगर हाल का अभाव देखा जा रहा था क्योंकि अभी तक अस्थाई रुप से लंगर हाल था पर अब जल्द ही संगत को आधुनिक सुविधाओं से भरपूर लंगर हाल तैयार किया जायेगा इसके साथ ही नए लंगर हाल, जोड़ाघर, बाथरुम का नवीनीकरण किया जायेगा। साथ ही सरोवर का भी सौंदर्यकरण कर संगत को सुपुर्द किया जायेगा जिसकी सेवा कार सेवा बाबा बचन सिंह जी दिल्ली वालों को कमेटी ने सौंपी है।

Related posts

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

error: