बिहारराजनितिक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में देश का नेतृत्व करने का सारे गुण मौजूद : लेशी सिंह

पटना, (न्यूज क्राइम 24) मंगलवार को जनता दल (यूनाइटेड) मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मा0 मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने प्रदेशभर से पहुँचे आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके न्यायसंगत निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री श्रीमती सिंह से ने प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर जबाव देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा यह महा-गठबंधन का विषय नही है, निश्चित रूप से पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपनी भावनाएँ जाहिर करने का आधिकार है, कोई भी पार्टी का कार्यकत्र्ता अपने नेता को सर्वोच्च पद पर देखना चाहते हैं और हमारे नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण और अच्छाइयाँ मौजूद है। देश की जनभावना है कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार देश का नेतृत्व करें।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक अन्य सवाल का जबाव देते हुए मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सबों के आराध्य हैं एवं सबों के दिल में बसते हैं। प्रभु श्रीराम सर्वोच्च हैं। अयोध्या जाना या नहीं जाना सबकी अपनी व्यक्तिगत निर्णय है। जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: