बिहार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह प्रचार रथ को रवाना

पटना, (न्यूज क्राइम 24) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को प्रदेश मुख्यालय से 24 जनवरी को आयोजित होने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह के प्रचार-प्रसार के लिए 4 रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

ज्ञातव्य है कि भाजपा ने 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह पूरे बिहार में मनाने का निर्णय लिया है। जन्म शताब्दी समारोह का मुख्य आयोजन राजधानी पटना के मिलर स्कूल के परिसर में होगा। इसके साथ ही सभी जिला मुख्यालयों पर जननायक की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

इस मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि जननायक के विचारों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने व आयोजन को सफल बनाने के लिए ये चारो रथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में जायेंगे और आम लोगों से संवाद स्थापित करेंगे।

Related posts

आपसी समन्वय एवं सहयोग से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करावें चुनाव

‘सुधा’ को बनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड, नालंदा में दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान गबन की जांच में फोरेंसिक ऑडिटर शामिल करने के दिए निर्देश

error: