बिहार

दुष्कर्मी हत्यारे को फांसी की सजा दिलाएगी सरकार : अरुण मांझी

फुलवारी शरीफ, अजीत। पटना के फुलवारी शरीफ में दो महादलित बच्चियों के साथ दुष्कर्म एवं एक बच्ची की हत्या की घटना में सरकार ने मृतक बच्ची के परिवार वालों को चार लाख बारह हजार मुआवजा एवं एम्स में इलाज करवा रही घायल बच्ची के परिवार वालों को ढाई लाख रुपया बतौर मुआवजे का पहली किस्त दिया गया है. इसकी जानकारी पीड़ित परिवार के गांव पहुंचे पूर्व विधायक अरुण मांझी ने दी .

Advertisements
Ad 1

पूर्व विधायक ने अपने स्तर से भी आर्थिक मदद के रूप में ₹10, हजार दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे दुष्कर्म हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी .इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द स्पीड ट्रायल कर कर फांसी की सजा दिलाने का काम किया जाएगा. पूर्व विधायक ने बताया की सरकार की तरफ से मिलने वाली मुआवजे का पहली किस्त आज दिया गया है और दूसरा किस्त आगे की प्रक्रिया के अनुसार दिया जाएगा .उन्होंने कहा कि हर संभव मदद के लिए सरकार तैयार है .

Related posts

मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

आईओसीएल के मजदूरों की मांगों पर चर्चा, प्रशासन ने की शांति व्यवस्था की अपील

जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

error: