बिहार

Weather Alert : 48 घंटे में चार डिग्री गिरेगा पटना का पारा, शीतलहर की आशंका

पटना, अजीत। राज्य में 12 से 15 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड के आसार हैं. इस दौरान राज्य में एक-दो जगहों पर शीत दिवस या शीतलहर की स्थिति बन सकती है. आइएमडी पटना ने जारी पूर्वानुमान में ठंड से बचने के लिए अलर्ट जारी करते हुए सलाह जारी की है. पटना व आसपास के क्षेत्रों में अगले 48 घंटे में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

गुरुवार को मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव है. हवा सतह से 5.8 किमी ऊपर तक चल रही है. अगले 48 घंटे में तापमान परिवर्तन के बाद अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. वहीं गुरुवार को भी सर्द हवाओं का प्रकोप रहा. राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आयी और 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इधर, आइएमडी ने राज्य के लोगों को सलाह दी है कि वह ठंड से बचाव के उपाय करें।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन