बिहार

20 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स का समापन

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा द्वारा सीमावर्ती गांव में नियमित रूप से कौशल विकास प्रशिक्षण चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में आज सोमवार 08 जनवरी 2024 56वीं वाहिनी द्वारा प्राथमिक विद्यालय खजूरबारी,जोगबनी में सीमावर्ती महिलाओं के लिए 20 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स का समापन कराया गया। यह कोर्स खजुरवारी स्कूल में उषा बुटीक फारबिसगंज द्वारा चलाया गया, जिससे कि सीमावर्ती महिलाएं सुविधाजनक तरीके से अपने गांव में ही रहकर कोर्स को संपन्न कर पाई है ।

मौके पर उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए 56वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट कस्तूरी लाल ने कहा कि सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय वाक्य के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी के सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य है कि आप सभी आत्मनिर्भर बनें और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें। मैं यहां उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को कोर्स के सफलता पूर्वक समापन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि आप सभी नियमित रूप से अभ्यास करते रहेंगे एवं एसएसबी द्वारा कराए जा रहे इस कौशल विकास प्रशिक्षण को सफल बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं जब आत्मनिर्भर होंगी तब हमारे देश का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा । उन्होंने कहा कि आप सभी सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए जा रहे नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण, निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर एवं समय-समय पर एसएसबी द्वारा लगाए जा रहे फ्री मेडिकल चेकअप ओपीडी में शामिल हों और लाभ उठाएं। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओ को कोर्स सम्बन्धी प्रमाण-पत्र सम्मानपूर्वक प्रदान किया गया।तथा दुल्हन सजावट प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में उषा बुटीक स्कूल फारबिसगंज की मैनेजर श्रीमती सविता ठाकुर द्वारा 20 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स के पाठ्यक्रम के महत्व के बारे में उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षु को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधि श्रीमती रानी देवी,मुख्य पार्षद नगर परिषद जोगबनी, मोहम्मद मुस्ताक आलम, वार्ड पार्षद, जोगबनी नगर परिषद,मोहम्मद जफर आदिल,प्राचार्य प्राथमिक विद्यालय खजुरवारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने एसएसबी द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की काफी सराहना की गई।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में ज्वाइन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में 56 वीं वहिनी के उप कमांडेंट पूर्णेन्दु प्रभाकर, सहायक उप निरीक्षक सुभाष लामा, उषा बूटीक की प्रशिक्षिका रंजना कुमारी, महिला प्रशिक्षु, स्थानीय ग्रामीण, कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

गंगा मरीन ड्राइव पर पुलिस–अपराधी मुठभेड़, कुख्यात गैंग का शूटर घायल!

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

error: