बिहार

जोगबनी मार्केट में प्रशासन का चला बुलडोजर किया अतिक्रमण मुक्त

अररिया, रंजीत ठाकुर। फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार से भारत नेपाल बॉर्डर तक आज सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज शैलजा पांडे के मौजूदगी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज खुशरू शिराज के नेतृत्व में कई पुलिस थाने के पुलिसबल के सहयोग से नगर परिषद के पदाधिकारी के द्वारा जोगबनी मार्केट को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर सरकारी बुलडोजर चलाया गया है। जिसमें सड़क किनारे बने चतरा का शेड, पक्की सीढ़ी, तथा अन्य तरह के अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से हटाया गया तथा अतिक्रमणकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया है

Advertisements
Ad 1

कि दोबारा अगर सड़क का अतिक्रमण किया गया तो वैसे व्यक्ति के ऊपर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस बाबत एसडीपीओ फारबिसगंज खुशरू सिराज ने बताया कि बराबर शिकायत मिल रही थी कि जोगबनी मार्केट को अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे आवागमन में काफी कठिनाई होती है, जिसकी जांच कराई गई थी। जांच के बाद आज जोगबनी मार्केट को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

Related posts

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

रूहानी रंग में डूबा ताजनगर : ताजुल औलिया का 37वां सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न

परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी, प्रखंड कॉलोनी विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

error: