बिहार

हिट एंड रन कानून गरीबों के लिए ठीक नहीं : शीला मंडल

पटना, (न्यूज क्राइम 24) जद(यू0) मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री मदन सहनी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री श्री रत्नेश सदा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमलोगों के शिकायतों को सुनकर त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार सरकार की माननीय परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि भगवान रामचंद्र जी सभी के हैं। आस्था को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। हिट एंड रन के नए कानून पर उन्होंने कहा कि गरीब-गुरबों के नजरिए से देखें तो यह कानून सही नहीं है। इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि इंडिया गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व सारी चीजों को देख रहा है। हमारे नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट किए। देशभर की जनता का हमारे नेता के प्रति लगाव बढ़ रहा है।

Advertisements
Ad 1

बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री मदन सहनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार सबसे अनुभवी नेता है और उनके अनुभव का ही परिणाम है कि सारे विपक्षी दल आज एकजुट हुए हैं। बिहार में हुए विकास कार्यों की वजह से देशभर में श्री नीतीश कुमार की छवि विकासपुरुष के रूप में उभरी है इसलिए देश की जनता भी चाहती है कि श्री नीतीश कुमार देश का नेतृत्व करें। साथ ही उन्होंने कहा कि बिना संयोजक घोषित हुए श्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर संयोजक की जिम्मेदारी निभा दी है। बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री श्री मदन सहनी ने कहा कि भाजपा धर्म को राजनीति का मुद्दा बनाकर जनभावनाओं को भड़का रही है। राम मंदिर बनना अच्छी बात है लेकिन उसको राजनीति का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: