बिहार

पिपरा गांव के पुआल की ढ़ेर में लगी भीषण आग, एसएसबी जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद पाया नियंत्रित

अररिया, रंजीत ठाकुर। फारबिसगंज प्रखंड के पिपरा गांव में सोमवार की देर शाम पुआल की ढ़ेर में भीषण आग लग गई।आग इतना भयावह था कि कई घर जलकर राख हो जाता। आग लगने की सूचना पर एसएसबी 56वीं वाहिनी एच कंपनी कुशमाहा के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के निर्देश पर संतरी ने सायरन बजाकर सभी जवानों को एकत्रित कर फायर फाइटिंग साजो सामान के साथ उक्त स्थल पर पहुंच कर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार यह अगलगी की घटना पिपरा निवासी ओम नारायण के दरबाजे पर रखे धान के पुआल लगी थी।जिससे कई घर जलने की संभावनाएं बनी हुई थी। बताते चलें कि जहां भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के अधिकारी सहित समस्त कार्मिक एक ओर दिन रात सीमाओं की सुरक्षा में लगे रहते हैं वहीं दूसरी ओर अपने मूल ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के तहत गांव में रहने वाले सीमावर्ती नागरिकों की सेवा भी करते रहते हैं । एस एस बी द्वारा किए गए इस कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की गई।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: