पटना, न्यूज क्राइम 24। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या द्वारा नूतन मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा निमित पटना में पूजित अक्षत कलश का वितरण आज महावीर मंदिर, पटना से किया गया । कुल 51 कलशों के वितरण कार्यक्रम में पधारे अनेकों साधु-संतों व समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिती रही । उक्त अवसर पर संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ. मोहन सिंह ने कहा कि लाखों हिंदुओं के बलिदान व 500 वर्षों के संघर्ष के बाद यह शुभ दिन आया है।
हमें 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ अपने पूर्वजों व बलिदान हुए लोगों को भी स्मरण करना चाहिए। क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख राणा प्रताप जी ने कहा कि 22 जनवरी को पूरे भारत में दीपावली जैसा उत्सव मनाया जाए उन्होंने संपूर्ण समाज से आह्वान किया कि प्राण प्रतिष्ठा के समय सभी मंदिरों में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जय श्रीराम का उद्घोष हनुमान चालीसा का पाठ और हनुमान जी की आरती करनी चाहिए।
संपूर्ण भारत राममय हो। उक्त अवसर पर समाजसेवी जगजीवन सिंह, चक्रधर जी, रजनीश कुमार, प्रमोद पांडे, अभिषेक राजा, देवेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में कलश लेने वाले व दर्शनार्थी मौजूद रहे। सर्वप्रथम महावीर मंदिर में हनुमान जी के विग्रह के समीप सभी 51 वर्षों की पूजा अर्चना की गई वह उसके पश्चात पूरे विधि विधान पूर्वक इनका पूजन व हनुमान चालीसा का पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इसकी जानकारी अखिलेश सुमन प्रचार प्रसार विभाग ने दिया
