पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। रोहतगी पटना महिला मंडल की कार्यकुशलता विदेशों में भी चर्चा का विषय बना. मंडल की महिलाओं को आत्मबल प्रदान करने के लिए एनआरआई जीतेन्द्र रोहतगी ज़ो वर्तमान में अमेरिका के निवासी है उन्होंने किया मार्गदर्शन।
जीतेन्द्र रोहतगी पटना सिटी पहुँचे और रोहतगी पटना महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्यों से मिलने की इच्छा जतायी और लल्लू बाबू का कूँचा स्थित डॉ. मनोज रोहतगी के आवास पर मिले. वहीं अध्यक्षा शिल्पी रोहतगी व सचिव नताशा रोहतगी ने अंगवस्त्र एवं डॉ. सरिता रोहतगी व डॉ. अर्चना रोहतगी ने प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया.
वहीं सचिव ने आगे होने वाले कई कार्यों पर विस्तृत चर्चा की. वहीं महिला मंडल को संचालित करने में अपना आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा भी की जिससे महिलाओं का मनोबल बढ़ा और नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का दृढ़ संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. सरिता रोहतगी, डॉ. अर्चना रोहतगी, शिल्पी रोहतगी, नताशा रोहतगी, मंजू रोहतगी, राधा रोहतगी, आरती रोहतगी, शालिनी रोहतगी, इति रोहतगी समेत अन्य सदस्य मौजूद थी।
