बिहार

पुलिस की विशेष छापेमारी में गांजा के साथ गिरफ्तार!

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। मालसलामी थाना क्षेत्र के जलकद्दर बाग मोड़ के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो संदिग्ध को पकड़ कर तलाशी ली, जहां झोला में तलाशी के दौरान उत्तम किस्म के 1 किलो गांजा इलेक्ट्रानिक तराजू ,28 हजार रुपया नकद और एक मोबाइल बरामद किया । साथ ही दो संदिग्ध विकास और अभिषेक को गिरफ्तार किया

वहीं मेहंदी गंज थाना क्षेत्र के रानीपुर इलाके के एक मकान में छापेमारी कर 11किलो गांजा,अंग्रेजी शराब , दो इलेक्ट्रानिक तराजू ,पैकिंग मशीन,प्लास्टिक रैपर को बरामद किया। साथ ही नशीले पदार्थ मामले में राजीव ,बबलू ,रोहित और एक अन्य को गिरफ्तार किया । बताया जाता है कि गांजा तस्कर पुड़िया बना कर लोगो के बीच सप्लाई कर रहा था। पुलिस इन सभी तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया । पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

error: