पटना, न्यूज क्राइम 24। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का स्थापना दिवस आज मंगलवार 28 नवम्बर को पटना स्थित बापू सभागार में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर पूरी मुकम्मल तैयारी की गई है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्री भट्ट ने पार्टी द्वारा आयोजित आज स्थापना दिवस कार्यक्रम में सारे पुराने रिकॉर्ड टुटने की संभावना जताया है।
राजेश भट्ट ने पत्रकारों को बताया कि इस कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और नेताओं द्वारा भव्य तैयारी की गई है, श्री भट्ट ने बताया कि आज आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद आदरणीय श्री चिराग पासवान जी करेंगे। श्री भट्ट ने कहा कि इस अवसर पर पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी अन्य प्रदेशों के कई प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य प्रदेशों के सम्मानित पदाधिकारी और बिहार प्रदेश के सभी पदाधिकारियों नेताओं एवं पार्टी के हजारों-हजार की संख्या में समर्पित कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ स्तर कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की भव्यता को लेकर राजधानी पटना की सड़कों को पार्टी के नेताओं द्वारा बैनर और पोस्टरो से पाट दिया गया है। जगह-जगह अतिथियों के स्वागत को लेकर तोरणद्वार बनाए गयें हैं। कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर अलग-अलग कमिटीयों का गठन किया गया है। श्री भट्ट ने दावा किया है कि यह कार्यक्रम पार्टी द्वारा आयोजित विगत कार्यक्रमों से कई मायनो में ऐतिहासिक होगा।
प्रदेश के कोने-कोने से पार्टी के नेताओं के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं का समूह का कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर ही पटना पहुंच चुके है। आज सड़क एवं रेल मार्गो से हजारों-हजार की संख्या में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के आगमन का सिलसिला जारी है।
उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने दी।
