बिहार

गौरीचक में ज्वेलर्स दुकान का शटर उखाड़ कर 8 लाख की चोरी

फुलवारी शरीफ, अजीत। पटना की गौरीचक थाना अंतर्गत कुश पर इलाके में एक मां मालती ज्वेलर्स दुकान में अज्ञात चोरों ने बीती रात शटर उखाड़ कर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है .चोरों ने दुकान में रखा एक लाख रुपया कैश एवं करीब 8 लाख के सोने चांदी के जेवरात चुराया और फरार हो गया. चोरी की जानकारी आसपास के लोगों ने शटर उखड़ा हुआ देखा तब उसके दुकानदार को खबर किया. सूचना मिलते हैं गौरीचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है.

मां मालती ज्वेलर्स के दुकानदार अमरदीप कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच चोरी किया वारदात अंजाम दिया गया होगा. आसपास के लोगों ने बताया है कि सुबह-सुबह आपके दुकान का शटर उखड़ा हुआ था तब चोरी का पता चला. दुकानदार ने बताया कि इससे पहले यहां कई दुकानों में चोरी की घटना हो चुकी है लेकिन पुलिस इस इलाके में देखभाल नहीं करती है .

मालती ज्वेलर्स की मालकिन मालती देवी का रोल होकर बुरा हाल हो रहा था. उन्होंने बताया कि बहुत मेहनत और कर्ज से दुकान चला रहे थे .चोरों ने उनका बड़ा नुकसान कर दिया है. दुकान में ही ₹1 लाख कैश रखा हुआ था. इसके अलावा करीब 8 लाख का सोना चांदी का जेवर चोरों ने चुरा लिया. घटना की छानबीन करने पहुंचे पुलिस टीम चोरों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है. थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि चोरी की की घटना एक ज्वेलरी दुकान हुई है चोरों का पता लगाया जा रहा है .

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: