बिहार

कार्तिक की पूर्णिमा को लेकर आज विभन्न गंगा घाटों पर श्रधालुओ की भीड़

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। बिहार हिन्दुओ का पवित्र महीना कार्तिक की पूर्णिमा को लेकर आज सुबह से ही पटना सिटी विभन्न गंगा घाटों पर श्रधालुओ की भीड़ देखी गई ।बही कंगन घाट, गाय घाट , भद्र घाट पर हजारो की संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते नजर आए । श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम तैनात दिखी ,वही स्नान के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए गंगा की लहरों में SDRF की टीम भी मौजूद दिखी।

श्रद्धालु गंगा स्नान कर पूरी आस्था और विश्वाश के साथ भगवान् विष्णु की पूजा अर्चना और ब्राह्मण दान कर धन -धान एवम पुत्र प्राप्ति की कामना की ! लोगो की आस्था है की कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करना लाभदायक माना जाता है इस दिन गंगा स्नान और दान करने से मनुष्य का पाप कटता है ! हिन्दू ग्रंथो के अनुसार कार्तिक के पूरे महीने भगवान का आगमन रहता और भगवान विष्णु की पुजा की जाती है ।

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: