बिहार

मन की बात कार्यक्रम उत्साह और प्रेरणा का फ्लेटफॉर्म है : सांसद रविशंकर प्रसाद

पटना, न्यूज क्राइम 24। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद श्री रविशंकर प्रसाद अपने संसदीय क्षेत्र के पटना जंक्शन पर स्थानीय नागरिक एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री जी ने वोकल फॉर लोकल की सफलता, डिजिटल क्रांति की सफलता, स्वच्छ भारत अभियान में आम जनमानस की बढ़ती सामूहिक भागीदारी, जल संरक्षण, लद्दाखी पश्मीना की दुनिया भर में बढ़ती मांग सहित अन्य विषयों पर प्रेरणादायक संबोधन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री जी ने हमेशा की तरह अपने प्रेरणादायी संबोधन से सभी देशवासियों को प्रेरित किया।

Advertisements
Ad 1

श्री प्रसाद ने कहा की मन की बात देश के उत्साह और प्रेरणा का फ्लेटफॉर्म बन गया है। उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन करते हुए उनके लोकल फॉर वोकल की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा की लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा को मेड इन चाइना देखता था तो मुझे बहुत पीड़ा होती थी। आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस तरह से लोकल फॉर वोकल आंदोलन को आगे बढ़ाया है उससे मैं काफी प्रभावित हूं। देश में आज इस आंदोलन के जरिए साढ़े तीन लाख करोड़ का व्यापार हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात लोगों के दिलों को पूरी तरह छूता है। इस मौके पर पटना महानगर के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित कई संख्याओं में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

error: