बिहार

सूखा कचरा से आमदनी व गीला कचरा से खाद बनाएगी एसएचजी समुह की महिलाएँ

दानापुर, अजीत। शनिवार को नगर परिषद बैठक सभागार मे आगा खान फाउंडेशन एवं जी एस एस जी व वित्तीय सहयोग यूरोपीयन यूनियन एवं नगर परिषद के दानापुर निजामत के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम मे प्रशिक्षक प्रमोद डबरासे ने बताया कि स्वच्छता हम सब के लिए बहुत ही जरूरी है. कचरे का उचित प्रबंधन करना अभी के समय मे बहुत ही जरूरी है.बढ़ती आबादी को देखते हुए कचरे को घर के स्तर पर कम करना बेहद महत्वपूर्ण है इसके साथ ही सूखा और गीला कचड़ा अलग – अलग कर गारी वाले को देना.

समुह की महिलाये उच्च क्वालिटी का जैविक खाद बनाए और उसको मार्केट मे सेल करे. साथ ही खाद बनाने की पूरी विधि आसपास के लोगों को जानकारी दे और उन्हें जागरूक करे. तभी हमारा नगर परिषद स्वच्छ और सुंदर बनेगा.कचरे को अब कचरा न समझे अब यह कंचन का सफर तय कर रहा है. यह संभव तब होगा जब आप कचरे को अपने घर कर सेगरिगेशन करना है.आज प्लास्टिक को खुला मे जलाने से गंभीर बीमारी जैसे कैंसर आदि फैल रहा है. इससे हम लोगों को परहेज करना चाहिए. सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर टेक्निकल ऑफिसर शैलजा किशोर, पी सी सुनील शर्मा, असिस्टैंट प्रोग्राम ऑफिसर मेराज, सिटी मैनेजर शेहरेयार खान, अमृता कुमारी, कामेश्वर प्रसाद, ज्योति कुमारी, शैलेश कुमार,संजय गिरी, राजीव कुमार, साहनी प्रवीन, सुनीता कुमारी आदि मौजूद रहे

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिल्म “हक़” का विशेष प्रदर्शन

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

error: