बिहार

जरासंध महोत्सव को लेकर चंद्रवंशी समाज की बैठक आयोजित 23 नवंबर को जरासंध महोत्सव का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

नालंदा, राकेश। आगामी 23 नवंबर को राजगीर में आयोजित होने वाले जरासंध महोत्सव को लेकर बिहार शरीफ निजी सभागार में चंद्रवंशी समाज की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता भागवत प्रसाद ने की जबकि संचालन अजय चंद्रवंशी के द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि मगध सम्राट जरासंध महाराज जी के 5226वें जन्मोत्सव पर बिहार सरकार के द्वारा किए जा रहे जरासंध महोत्सव के आयोजन पर चंद्रवंशी समाज ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं नालंदा विधान पार्षद रीना यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

अखिल भारतवर्ष चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम किशोर भारती ने कहा कि विधान पार्षद रीना यादव को जरासंध महोत्सव को लेकर आवेदन दिया गया था और उनके सार्थक प्रयास से पहली बार कला संस्कृति एवं युवा विभाग ने अपने कैलेंडर में जरासंध महोत्सव को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि मगध सम्राट जरासंध जी महाराज के 5226वें जन्मोत्सव पर राजगीर में मगध सम्राट जरासंध महोत्सव को लेकर मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया था,जिसमे उनके द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति मिल चुकी है।

Advertisements
Ad 1

इस महोत्सव की तैयारी जोर- शोर से की जा रही है इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष के सैकड़ो चंद्रवंशी समाज महोत्सव में शामिल होकर एकजुटता का परिचय देंगे जिसके माध्यम से मगध सम्राट जरासंध के इतिहास को पुनर्जीवित करने के लिए राजगीर में जरासंध स्मारक स्मृति पार्क और महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसके लिए पूरे मगध सहित सम्पूर्ण भारतवर्ष के चंद्रवंशी समाज में उल्लास का माहौल है। सम्राट जरासंध जी महाराज के 5226वें जयंती पर सम्पूर्ण भारत में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं लेकिन जरासंध जी की जन्मस्थली राजगीर में बिहार के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर समाज द्वारा स्वागत की विशेष तैयारी की जा रही है।

23 नवंबर को पूजा अर्चना और महोत्सव उद्घाटन के अगले दिन महाराज जरासंध की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में घोड़ा, रथ एवं बैंड बाजे के साथ मगध सम्राट जरासंध जी महाराज की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया जाएगा इसके उपरांत पुनः जरासंध महाराज की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर वीरू चंद्रवंशी, लालो प्रसाद चंद्रवंशी ,परमानंद प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि अजय चंद्रवंशी, आयोग के पूर्व सदस्य अरुण कुमार वर्मा,राकेश कुमार,धनंजय लाल,राजहंश कुमार,शिवनंदन प्रसाद,निशांत कुमार, देवदत प्रसाद,शीतल राम,बीरेंद्र कुमार,अविनाश कुमार,कुणाल कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

गंगा मरीन ड्राइव पर पुलिस–अपराधी मुठभेड़, कुख्यात गैंग का शूटर घायल!

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

error: