बिहार

घुरना छठ पुजा घाट पर कड़ी सुरक्षा की मांग : मनोज सोनी

अररिया, रंजीत ठाकुर। छठ घाट पर कड़ी सुरक्षा की मांग को लेकर घुरना सामुदायिक भवान में शुक्रवार को बजरंग दल के पुर्व जिला संयोजक मनोज सोनी की अध्यक्षता में बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई जिसमें घुरना वार्ड नंबर-06 राम व पासवान टोला और वार्ड नंबर-11 मल्लाह टोला का श्रद्धांलुओं के छठ पुजा घाट पर कड़ी सुरक्षा की मांग की हैं। वहीँ बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा घुरना वार्ड नंबर-06 राम टोला व पासवान टोला के श्रद्धांलु और वार्ड नंबर 11 मल्लाह वस्ती के श्रद्धांलु छट पुजा अर्चना करते हैं जहा घाट पर पुर्व में पिछले वर्ष कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा शाम अर्घ के बाद रात्रि को उत्पाद मचा कर घाट को तितर बितर व मैला कर गन्दगी कर दिया था ।

Advertisements
Ad 1

श्री सोनी ने कहा पहला घटना करने के बाद दुसरे साल फिर घटना किया गया था । पुजा समाप्त होने के बाद समाज के प्रबुद्ध लोगों की पहल व सुझ बुझ पर दोनों बार माहौल शान्त करवा दी गई थी। वहीँ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला के डी एम मैडम और एसपी महोदय को मेल भेजकर घुरना के राम, पासवान और मल्लाह टोला के छठ पूजा घाट पर कड़ी सुरक्षा की मांग की है । बैठक में मौजूद बजरंग दल के सुरज साह,रोहीत पासवान,प्रियरंजन साह, गणेश गुप्ता, विनय साह, शिव पासवान,उमेशकुमार,शक्ति मंडल, हेमनारायन मंडल सहीत अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

error: