क्राइमबिहार

दो पक्षों में जमकर मारपीट, गोलीबारी, तीन लोग घायल!

दानापुर, न्यूज क्राइम 24। बिहार में भूमि विवाद का लगातार मामला बढ़ता जा रहा है , एक बार फिर राजधानी में गोलियों की तरथराहट से गूंज उठा। गोलियों की थरथराहट से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे दानापुर थाना क्षेत्र के लखनीबीघा गांव में दो पक्षों के विवाद में जमकर मारपीट, गोलीबारी हुई है। जिसमें तीन लोग घायल हैं।

तीनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक अपने पूरे दलबल के साथ मौके वारदात पर पहुंचकर कर मामले की छानबीन कर रही है। घटना स्थल से एक राइफल, दो खोखा बरामद की गई है। डीएसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों गोली लगी है , अन्य दो लोग भी घायल हैं एक राइफल, दो जिंदा कारतूस बरामद की गई है। आरोपियों गिरधारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Related posts

आठ पुलिसकर्मी निलंबित; रिश्वत लेकर दो लोगों को छोड़ने का आरोप

जन्मजात क्लबफुट की ग्रसित बच्चों को सुरक्षित करने के लिए सदर अस्पताल में शुरू हुआ विशेष ओपीडी

बीआईटी मेसरा पटना में छात्र क्लब ‘ऊर्जा’ का शुभारंभ, वार्षिक पत्रिका ‘स्पार्क’ का विमोचन