बिहार

भारत नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गई

अररिया, रंजीत ठाकुर। रविवार से शुरू होने वाले नवरात्र पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ चुकी है ।उसी क्रम में फारबिसगंज में महिलाओं के द्वारा आज गाजे बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गई । मां भगवती की पूजा अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान को लेकर प्रखंड के पिपरा पंचायत में महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। कलशयात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं एवं कन्या सहित पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

गाजा बाजा व भगवा ध्वज के साथ सभी पिपरा घाट से जल भरकर लगभग सात किलोमीटर की परिधि में पैदल यात्रा कर कल्हुआ स्थित दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे जहा यात्रा का समापन किया गया। कलशयात्रा के साथ कल से शुरू होने वाले नवरात्र से श्रद्धालु उत्साहित नजर आए।आयोजक के अनुसार विगत दस वर्षों से नवरात्र के पूर्व कलशयात्रा निकाली जाती है जिसमें ग्यारह सौ कुमारी कन्याओं द्वारा कलश उठाया जाता है। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाता है।कलश यात्रा में भारत नेपाल दोनों देशों के श्रद्धालु शामिल होते है।

Related posts

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

error: