बिहार

प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने मां दुर्गा का रूप धारण कर दिखाया अद्भुत दर्शन

फुलवारी शरीफ, अजीत। सुखद शनिवार..बच्चों के मस्ती का दिन और माँ दुर्गा के आगमन कि पूर्व बेला महालया को सरकारी स्कूल के बच्चों ने माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का अद्भुत दर्शन प्रदर्शन दिखाया जिसे देख लोग अभिभूत हो गए.राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका नीतू शाही द्वारा हमेशा विद्यालय में संस्कृति कार्यक्रम आयोजित करवाती है.
शनिवार को प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ, पटना में मां दुर्गा के आगवन पर छोटे-छोटे बच्चे द्वारा मां दुर्गा का रूप धारण कर मन मोह लिया.शिक्षिका ने बच्चों को अपने संस्कृति के बारे में जानकारी दिया. दुर्गापूजा का महापर्व बुराई के ऊपर अच्छाई की विजय के बारे में बताया.

Advertisements
Ad 1

शिक्षिका नीतू शाही ने बताया कि बच्चों के प्रतिभा को निखारने में उत्सवों का वातावरण जो हमारे जीवन में उत्साह और ऊर्जा का संचार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. बच्चे इस तरह के कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखते है और अपनी-अपनी भूमिका बहुत सुंदर तरह से निभाते है. बच्चे काफी उत्साहित रहते है.

Related posts

तख्त पटना साहिब में म्यूजियम के कार्य की शुरुआत, प्रकाश पुरब से पहले होगा सम्पन्न

माँ मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, बनेगा हेलीपैड और रोप-वे : सीएम सम्राट चौधरी ने कैमूर को दी 196 करोड़ की सौगात

सीवान में जल्द खुलेगी चीनी मिल, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश, 180 करोड़ की 38 योजनाओं की सौगात

error: