बिहार

अररिया : रानीगंज के विभिन्न इलाकों में सरकारी चावल पर अवैध कारोबारियों का डाका

अररिया, रंजीत ठाकुर। रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कथित रूप से विभागीय अधिकारी,कर्मी एवं सरकारी चावल माफिया के मिलीभगत से अवैध सरकारी चावल कालाबाजारी का खेल बदस्तूर जारी है। बताया जा रहा है,कि एमडीएम, पीडीएस,आईसीडी एस का लाखों रूपये का सरकारी चावल प्रत्येक दिन कालाबाजारी किये जाना रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आम बात हो गयी। जबकि प्रशासन मूकदर्शक बनी बैठी रहती है। मामले को लेकर कई बार ग्रामीणों एवं समाजसेवियों द्वारा आवाज उठाई गई मगर अवैध चावल कालाबाजारी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

जबकि मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के देर संध्या को रानीगंज जामुनधाट स्थित बगुलाहा नहर के समीप देवनारायण यादव के धर्मकांटा से एमडीएम, पीडीएस, आईसीडीएस का सरकारी चावल बेरोक-टोक बिना नम्बर की पीकप पर लोड हो रहा था। बताया जा रहा अवैध चावल लोड होने को लेकर पुछे जाने पर पीकप चालक बैलसरा निवासी अरबिन्द कुमार ने बताया कि पिकप पर लोड हो रही सरकारी चावल बैलसरा निवासी राहुल यादव का है।

जबकि सूत्र बताते हैं,कि चावल माफिया राहुल यादव द्वारा अररिया एसडीओ,रानीगंज एमओ सहित रानीगंज थाना पुलिस को मोटी रकम देकर मैनैज किया जाता है। और सभी पदाधिकारी को मैनैज करने के बाद हीं अवैध चावल कालाबाजारी का करोबार प्रत्येक दिन किया जाता है। जबकि रानीगंज एमओ सुजीत सिंह का कहना है,कि अतिशीघ्र थाना प्रभारी से संम्पर्क किया जा रहा है। और रानीगंज थाना पुलिस के द्वारा लोड हो रहा सरकारी चावल जप्त करवाया जाएगा। जबकि रानीगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार का कहना है,कि मामले का पड़ताल किया जा रहा है।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: