बिहार

पथरदेवा एसएसबी के जवानों ने शराब लदे दो बाइक किया जप्त, तस्कर फरार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। बथनाहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर पंचायत के जीमराही गांव से एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी पथरदेवा के जवानों को गस्त के दौरान 480 बोतल नेपाल निर्मित शराब के साथ दो बाइक को जप्त करने में सफलता मिली है। वहीं जवानों को देख शराब तस्कर बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को समय करीब 2:25 बजे बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर जडेजा ने जवानों के साथ सीमा पिलर संख्या 186/1 के समीप सीमावर्ती गांव जिमराही के पास गस्त कर रहे थे उसी दौरान पाल टोला जाने वाली सड़क पर नेपाल के तरफ से आ रहे शराब लेकर अपाचे एवं सुपर स्प्लेंडर बाइक चालक जवानों को देख शराब व बाइक छोड़ नेपाल की तरफ भाग निकला। बाइक और शराब को जप्त कर जवानों ने कैंप लाया जहाँ कागजी कार्रवाई कर बथनाहा ओपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

Related posts

मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा संपतचक तक बनेगा नया डाउन रैंप, 82.25 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी

एम्स के पास जंगल से लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ईएसआईसी आदर्श अस्पताल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, हिन्दी में कार्यालय कार्य करने पर जोर

error: