बिहार

पटना में स्टंट का क्रेज, हथियार लहराता युवक का वीडियो वायरल

पटना, न्यूज क्राइम 24। स्टंट का क्रेज नौजवानों में दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना आम बात हो गया हैं। हालांकि ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही हैं। लेकिन इसके बाबजूद भी इस तरह का स्टंट रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। राजधानी पटना में आए दिन सड़कों पर स्टंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ऐसे में एक ताज़ा वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ हैं जिसमे हाथों में हथियार लहराते एक मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार दिख रहे हैं, पीछे बैठा दूसरा युवक  हथियार को लहराता हुआ वीडियो बनवा रहा हैं। हालांकि लड़का कौन है और यह हथियार असली है या नकली यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान मे आया हैं और बाइक की चालान भी काटी गई है। छानबीन की जा रही है जल्द ही यह दोनों पकड़े जायेंगे।

Related posts

बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं

पटना पुलिस ने आपराधिक घटना की साजिश की विफल, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार; एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

मानदेय समेत मांगों को लेकर रसोइयों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

error: