बिहार

BREAKING : पटना पुलिस ने पिस्टल के साथ स्टंट करने वाले को गिरफ्तार किया

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। राजधानी की सड़कों पर पिस्टल के साथ स्टंट करने वाले युवकों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इसके साथ ही इस मामले में दो बाइक को भी जब्त किया गया हैं। ज्ञात हो की एक बाइक पर दो लड़के पिस्तौल लहराते हुए स्टंट करते नजर आ रहे थे, जो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल भी होने लगा। इधर यातायात पुलिस के द्वारा ऑनलाइन चालान भी काटा गया था और पुलिस पुलिस युवक की गिरफ्तारी के लिए जुट थी।

Advertisements
Ad 1

वहीं इस पुरे मामले पर सिटी एसपी वैभव शर्मा ने बताया था की मामला संज्ञान में आया है. उक्त बाइक का चालान काटा जा चुका है और जल्द ही दोनों आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। वहीं ख़बर निकलकर सामने आरही हैं की स्टंट कर रहे दोनों युवको को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने बताया की जिस बाइक से स्टंट कर रहे थे और जो स्टंट का वीडियो बना रहे थे दोनों ही बाइक को जब्त कर लिया गया हैं। वीडियो में दिख रहा वो पिस्टल नहीं बल्कि सिगरेट लाइटर था जिसे भी बरामद कर लिया गया हैं। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

Related posts

पटना में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, नियमित ब्रीफिंग और हाजिरी शुरू

किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त गन्ना बीज उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संजय कुमार

गौरीचक में दो बाइकों की जोरदार टक्कर : एक युवक की मौत, चार अन्य घायल

error: