बिहार

नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को कलाकारों ने किया जागरूक

फुलवारी शरीफ, न्यूज क्राइम 24। सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच की ओर से आज 1 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता पखवाड़े में एकजुट होकर मंच के सभी कलाकारों के द्वारा श्रमदान देते हुए पूज्य महात्मा गांधी जी को स्वच्छादली दी गई. उसके उपरांत साप्ताहिक नुक्कड़ नाटक की श्रृंखला में महेश चौधरी के द्वारा लिखित और मिथिलेश कुमार पांडे द्वारा निर्देशित नाटक- “स्वच्छ भारत हो अपना” की प्रस्तुति फुलवारीशरीफ, वाल्मी में की गई. नाटक की शुरुआत सौरभ राज के स्वरबद्ध गीत- साफ सफाई पर हो ध्यान हमारा, हर भारतवासी तक पहुंचाना है नारा….से हुई.

इस नाटक में उस गांव की तस्वीर को दिखाई गई है जहां पर आज भी सड़क के किनारे एवं खुले मैदानों में लोग शौच करते हैं. गांव में एक नई नवेली दुल्हन का आगमन होता है उसे भी बाहर में शौच करने के लिए विवश किया जाता है. वह बाहर जाने से इंकार करती है और यह कहते हुए गांव वाले को जागृत करती है की इसमें हमारा परिसर और पर्यावरण दूषित होता और हमारी इज्जत आबरू में भी बट्टा लगेगा. इस बात से गांव वाले प्रभावित होते हैं और अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण करवाते हैं. इस कार्य से गांव के बीच वह दुल्हन हीरोइन के नाम से जानी जाती है.

नाटक के कलाकार महेश चौधरी मिथिलेश कुमार पांडे, सौरभ राज मोनिका राज, रूपाली सिंहा, अमन राज, करण, नमन, प्रमोद, चंदन, शशांक, अर्जुन सिंह और अमर भगत आदि थे.

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: