बिहार

बलुआ चक : दो बच्चों को करंट से मौत के बाद पहुंचे विधायक

फुलवारी शरीफ, अजीत। गौरीचक थाना क्षेत्र के बलुआ चौक गांव में सुबह-सुबह करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत की खबर सुनते हैं स्थानीय विधायक गोपाल रविदास दलबल के साथ वहां पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.विधायक ने कहा की क्या बहुत ही दुखद घटना है ऐसी घटना दोबारा नहीं हो इसके लिए अधिकारियों से बातचीत कर सही समाधान के लिए निर्देश दिया गया है.

विधायक गोपाल रविदास ने बताया की सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन के साथ गांव जाकर बिजली तार का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार के घर जाकर शोक सांत्वना व्यक्त किया.विधायक के पहल पर प्रशासन द्वारा तत्काल बीस-बीस हजार रूपए का चेक पीड़ित परिवार को दिया गया.

विधायक गोपाल रविदास ने प्रशासन से मांग किया कि इस तरह की कोई घटना भविष्य में ना हो इसलिए गांव की आबादी के बीच से गुजरने वाले हाई टेंशन बिजली की तारों को किसी तकनीक द्वारा कवर किया जाए अथवा कोई वैकल्पिक व्यवस्था किया जाए ताकि जनता के जान माल की रक्षा हो सके.

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: