पटना सिटी, न्यूज़ क्राइम 24। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, पटना सिटी शाखा द्वारा “सेवा पखवाड़ा” के अन्तर्गत रविवार को रेड क्रॉस प्रांगण में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया हैं। इस शिविर का उद्घाटन माननीय पूर्व मंत्री सह विधायक श्री नंदकिशोर यादव जी के द्वारा किया गया। शिविर में पचास लोगों ने अपना रक्तदान किया।
शाखा के चेयरमैन श्री गोविन्द कानोडिया ने बताया कि इस शिविर में युवा बच्चे एवं बच्चियों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लेकर समाज में जागरूकता पैदा करनें का काम किया हैं।

रक्तदान करनेवाले में मुख्य रूप से शैलजा गोयनका, तुलसी ड्रोलिया, स्नेहा जैन, रचना कुमारी, संगीता जैन, संजय ड्रोलिया, राजकुमार गोयनका, संजय बूबना, ब्रजेश कुमार, नवीनत कानोडिया, प्रफुल्ल पांडेय, गिरधर कानोडिया, प्रशांत बागला, राजेश कानोडिया, मनीष सिन्हा, विष्णु ड्रोलिया, मंगल सिंह आदि ने अपना रक्तदान किया। शिविर में संयोजक डॉ बिमल कारक, संरक्षक डॉ त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, सचिव सुमन पोद्दार, नरेश सुल्तानियाॅ, अमित कानोडिया, अशोक राजगढ़िया, प्रभाकर मिश्रा, राकेश ड्रोलिया, कृष्णा सर्राफ, रविशंकर प्रीत, आदि का सहयोग रहा।
