बिहार

खिलौना से लेकर रॉकेट उपकरणों का निर्माण कर रहा भारत : नंदकिशोर यादव

पटना, न्यूज क्राइम 24। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और ,’मेड इन इंडिया’ का सकारात्मक प्रभाव देश में हर तरफ दिख रहा है। आज भारत खिलौने से लेकर रॉकेट के उपकरणों तक का निर्माण कर रहा है।

नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश में रॉकेट में इस्तेमाल होने वाली लगभग 95 फीसदी सामग्री, उपकरण और प्रणालियां स्वदेशी होती हैं। केवल पांच फीसदी, वह भी मुख्यरूप से उच्चस्तरीय इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ही दूसरे देशों से मंगाए जाते हैं।रॉकेट और उपग्रह विकास और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों समेत सभी तकनीक कार्य घरेलू स्तर पर ही किये जा रहे हैं। यह उपलब्धि राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं, रक्षा प्रयोगशालाओं और सीएसआईआर प्रयोगशालाओं समेत विभिन्न भारतीय प्रयोगशालाओं के सहयोग का परिणाम है।

Advertisements
Ad 1

नंदकिशोर यादव ने कहा कि यह ‘मेड इन इंडिया’ नीति का सुफल है। ‘वोकल फॉर लोकल’ का देश में व्यापक प्रभाव है। परंपरागत कारीगरी में लोगों की रुचि बढ़ी है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। इससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ को गति मिली है।

Related posts

सीवान में पुलिसकर्मियों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

महावीर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जानकी नवमी, 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन शुरू

error: