बिहार

आठवें दिन भी जारी रहा पटना नगर निगम कर्मियो का हड़ताल

पटना, न्यूज क्राइम 24। 28 सितम्बर ,पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर निगमकर्मीयो का हड़ताल आठवें दिन भी जारी रहा।हड़ताल के समर्थन में आज भी नगर निगम प्रधान कार्यालय, मौर्यलोक परिसर में आज भी धरना प्रदर्शन किया गया।धरना को सम्बोधित करते हुए समन्वय समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा की महापौर,से लेकर स्थायी समिति के सदस्यों को नगर निगम कर्मियों की थोड़ी सी भी चिंता नहीं है।हड़ताल मे शामिल कर्मियो पर जो मुकदमा दर्ज किया जा रहा है उसका कोई आधार ही नहीं है।ये कर्मी मारपीट करने वाले हैं तो मुकदमा दर्ज तो वो करेगा न जिसके साथ मारपीट हुआ है।नगर प्रबन्धक के मुकदमा दायर कर देने से हड़ताली कर्मी थोड़ा सा भी भयभीत नहीं है।

हड़ताल में हमारे कर्मी अडिग है और बूलन्दी से हड़ताल में शामिल रहेंगे।कार्यकारी अध्यक्ष रामयत्न प्रसाद ने कहा की जो स्थायी समिति के सदस्य कह रहें हैं की महापौर नगर निगम कर्मियों के लिये चिंतित हैं ये उनका बेतुका वक्वास है।अगर महपौर निगमकर्मीयो के लिये चिंतित हैं,तो कर्मियों के मँच पर आकर घोसणा कर दे की कर्मियो की जो भी माँग है उसे पुरा कर देंगी।जैसे नगर निकाय का अधिकार छीने जाने पर 2020मे कर्मचारियो के मँच से आकर कर्मियो को अपना पुत्र बता रही थी।संयोजक नन्द किशोर दास ने कहा कि नगर आयुक्त जितना भी झुठा दावा मीडिया में कर ले की लोग हड़ताल से वापस लौट रहे हैं,लेकिन सच्चाई यह है की हड़ताल दिन प्रतिदिन और मजबूत ही होते जा रहा है।

जलापूर्ति शाखा के कर्मी भी हड़ताल में शामिल हो गये हैं,और अब जल की आपूर्ति भी बन्द रहेगा।सह संयोजक मँगल पासवान ने कहा की पूरा पटना कूड़ा का अम्बार लगा हुआ है,नगर आयुक्त का कौन चश्मा है जो उन्हें कूड़ा उठते हुए नजर आता है।जबकी सच ये है की अब घरों का कूड़ा भी अब सड़क पर फेका जा रहा है,क्योकी डोर टू डोर कचरा उठाने वाला गाड़ी कहीं ण्ही जा रहा है।प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने कहा की पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष पराशर पाटलिपुत्र अंचल में कार्य पालक पदाधिकारी सहित अन्य कुछ कर्मीयो के साथ झाडू बेल्चा पकड़े हुए हैं और फोटो शूट करवा रहे हैं।

नगर निगम के कर्मियो मे इतना ताकत तो है न की नगर आयुक्त को झाडू पकड़ने पर मजबूर कर दिया।हम नगर आयुक्त को चुनौती देते हैं की कूबत है तो आधा किलोंमीटर सड़क पर झाडू लगा कर दिखा देँ।उनके ये सब नाटक से हड़ताल पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। कोषध्यक्ष नीरज वर्मा ने कहा की हड़ताल दिनो दिन मजबूत होते जा रहा है और सम्मानजनक समझौते तक हड़ताल जारी रहेगा।सभा को धरमवीर,सूरज राम,गिरिजा देवी,सविया देवी,राजमोहर सिंह, रमाकान्त मंडल,सुजित पासवान,देवराज कुमार,सन्नी कुमार,केशो कुमार,गोपाल यादव,सुजित पासवान,शत्रुघंन सहनी,मुकेश ठाकुर,भुवन भुषण भारती,देवनाथ राम आदि ने सम्बोधित किया।

Related posts

छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, सीजेएम के समक्ष पेशी के बाद बेऊर जेल भेजने की तैयारी

नए शिक्षा मंत्री होंगे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल

error: