अररिया, रंजीत ठाकुर। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया द्वारा बुनियाद केंद्र अररिया के परिसर में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण क्षत्र योजना (सम्बल) अंतर्गत कुल 66 दिव्यांगजनों के बीच Motorised Tricycle का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी दिव्यांग जनों को अनुमंडल पदाधिकारी अररिया श्री नवनील कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया श्री देवेंद्र प्रताप शाही, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अररिया श्रीमती सोनी कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नितेश कुमार पाठक द्वारा उपस्थित सभी दिव्यांगजनों को Motorised Tricycle का चाभी प्रदान करते हुए उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक द्वारा बताया गया का समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सम्बल योजना के तहत जिला अंतर्गत अबतक 285 दिव्यांग जनों को इस योजना से अच्छादित किया जा चुका है। आने वाले समय में ऐसे सभी दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 60% या उससे अधिक है और उनके दिव्यांगता का प्रकार लोकमोटर है, इस योजना से अच्छादित किया जाना है। उक्त योजना के लाभ से जिले के दिव्यांगजन सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहे हैं। इस योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार विशेष जानकारी के लिए जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अररिया से संपर्क किया जा सकता है। मौके पर आसिफ इकबाल मो० फिरोज, सहित सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया एवं बुनियादी केंद्र के कर्मी उपस्थित थे।
