पटना सिटी। श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय के गुरु अर्जन देव सभागार में महाविद्यालय के यशस्वी एवं प्रगतिशील प्रभारी प्राचार्य के कुशल नेतृत्व में दिनांक 4 अक्टूबर तथा 5 अक्टूबर से होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी के पत्रक का विमोचन प्राचार्य के कर कमल से विमोचन हुआ।

महाविद्यालय में दिनांक 4.10.2023 तथा 5.10. 2023 को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसका विषय “RETHINKING COMPLEXITY IN HUMAN EVOLUTIONARY TRENDS THROUGH ARCHAEOZOOLOGYराष्ट्रीय संगोष्ठी विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया गया है जिसमें देश-विदेश के लब्धप्रतिष्ठित विद्वान भाग ले रहे हैं। संगोष्ठी में भाग लेने वाले यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन महाविद्यालय के पत्रक में दिए गए लिंक पर करा ले । इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग तथा CENTRE FOR SCIENTIFIC HERITAGE STUDIES OF HERITAGE SOCIETY PATNA के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है।
राष्ट्रीय संगोष्ठी बिहार काउंसिल ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी तथा तकनीकी शिक्षा के द्वारा प्रायोजित है। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए विज्ञान के शिक्षक, रिसर्च स्कॉलर, शोधार्थी तथा विषय से संबंधित छात्राओं से आलेख आमंत्रित है। संगोष्ठी में आए हुए सभी आलेखों को संग्रहित कर एक ISSN पत्रिका का प्रकाशन होगा। पत्रिका के विमोचन के पावन अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो०(डॉ०)कनक भूषण मिश्र, डॉ अन्नताआशुतोष द्विवेदी डायरेक्टर जनरल हेरीटेज सोसायटी, पटना परीक्षा नियंत्रक प्रो० अरुण कुमार तथा डॉ उमेश कुमार उपस्थित थे।
