नालंदा, राकेश। नालंदा बिहार शरीफ में आज पटेल भवन, नईसराय में भाजपा नालंदा के द्वारा बूथ सशक्तिकरण की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया! इस कार्यशाला सह बैठक के मुख्या अतिथि संतोष पाठक, बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह रहे, और इसकी अध्यक्षता भाजपा नालंदा के जिला अध्यक्ष सह इंजिनीयर्स इंडिया लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक ई. रविशंकर प्रसाद सिंह ने की! कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीप प्रज्वलित कर और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देकर की गयी! ई रविशंकर ने कहा, ” आज हमारे परम आदरणीय, एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर विचारक एवं उत्कृष्ट संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल जी की जयंती है!
हमारे लिए ये सुखद संजोग है के आज से हम अपने बूथ सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत कर रहे हैं! पंडित जी का जीवन हम सभी के लिए वैचारिक मार्गदर्शन और नैतिक प्रेरणा के स्रोत है!कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष पाठक ने बताया, “भाजपा संगठन की शक्ति के आधार पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी है, भाजपा की शक्ति उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है! हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता भाजपा की मजबूत नींव हैं और उनके प्रयासों से ही हर स्तर पर देशहित व लोकहित के कार्यों का प्रसार-प्रचार होता है!
हम सदैव संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्तागण का अभिनंदन करते है!आर सी पी सिंह ने इस अभियान को अति महत्वपूर्ण बताया और कहा, ” बूथ सशक्तिकरण अभियान में भाजपा कार्यकर्ता “प्रत्येक बूथ- भाजपा मजबूत” के संकल्प के साथ कार्य करेंगे और नालंदा सहित पुरे प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा! इस कार्यशाला में भाजपा नालंदा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वोटर चेतना पदाधिकारी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की!
