बिहार

स्वर्णकाल में भारतीय खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन : नंदकिशोर

पटना, न्यूज क्राइम 24। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने 19वें एशियन गेम्स में स्वर्णिम प्रदर्शन करनेवाले निशानेबाजों और महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आजादी के स्वर्णकाल में भारतीय खिलाड़ी हांगझोउ में स्वर्णिम प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री यादव ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एशियन गेम्स में सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और निशानेबाजों ने चीन में भारतीय तिरंगे को लहराया है।

बेटियों ने श्रीलंका को 19 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने दो गोल्ड के साथ छह पदक झटके और कुल पदकों की संख्या 11 हो गयी है। भारतीय खिलाड़ियों का लक्ष्य है इस बार 100 पार । श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है। पीएम मोदी के शासनकाल काल में खेल और खिलाड़ियों के लिए न सिर्फ सुविधाएं बढ़ायी गयीं। अपितु पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया।

Advertisements
Ad 1

श्री यादव ने कहा कि एक समय था, जब कहा जाता था कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनागे खराब । लेकिन, पीएम मोदी ने इस धारणा को बदल दी, पीएम मोदी कहते हैं, ‘खेलोगे तो खिलोगे’ । खेल के प्रति पीएम मोदी के सकारात्मक सोच का परिणाम है कि भारतीय खिलाड़ी आज हर खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: