बिहार

बिहार में लोभ, लालच और दबाव के आधार पर बढ़ रही धर्मांतरण विनोद बंसल

पटना, न्यूज क्राइम 24। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने पटना स्थित बंदर बगीचा नक्षत्र गेस्ट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में जिस प्रकार से मंदिरों व हिंदू धार्मिक यात्राओं पर आघात हो रहा है, वह हिन्दू समाज के लिए चिंता का विषय है। बिहार में लोभ, लालच और दबाव के आधार पर बढ़ रही धर्मांतरण, लव जिहाद की घटनाऐं सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रश्न चिन्ह खड़ा करती हैं। हमारे संविधान ने देश के हरेक नागरिक को अपनी अपनी पूजा पद्धति से उपासना की स्वतंत्रता दी है फिर भी बिहार में मंदिरों को टारगेट किया जाता है।

धार्मिक यात्राओं को टारगेट कर राजकता पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे हिन्दू समाज मे भयंकर आक्रोश भी व्याप्त हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद बिहार सरकार से मांग करती है कि ऐसे मुद्दों पर न्याय संगत कार्यवाई करे। मुस्लिम तुष्टिकरण के आधार पर समाज मे विभेद पैदा न करे। उन्होंने देश भर में बजरंग दल के द्वारा चल रहे यात्राओं के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल युवाओं में शौर्य का जागरण करने के लिए देश भर में शौर्य जागरण यात्रा कर रहा है

Advertisements
Ad 1

इस माध्यम से बजरंग दल देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पण करने वाले वीरों के प्रति श्रद्धा का भाव निर्माण कर युवाओं में राष्ट्र भक्ति का जागरण करेगा। आज विश्व हिंदू परिषद दुर्गम क्षेत्रो में बाल संस्कार शाला , सिलाई सेंटर , चिकित्सालय, विद्यालय जैसे हजारो सेवा कार्यो के माध्यम से दिन दुखियो की सेवा कर रहा है,साथ ही 400 गौशाला का संचालन कर जैविक कृषि के लिए प्रशिक्षण भी दे रहा।

Related posts

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री जीतन राम माँझी और मंत्री संतोष सुमन की इफ्तार पार्टी में शिरकत की

गैस सिलेंडर वितरण की स्थिति पर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, सीमावर्ती जिलों में सघन छापेमारी के निर्देश

error: