फुलवारी शरीफ, अजीत। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार के तालिमी मरकज विकास मित्र और टोला शिक्षक का मानदेय दुगना किए जाने को लेकर फुलवारी शरीफ के ढिबडा पंचायत के खडीहा गंज पर गांव में रविवार को तालीमी मरकज विकास मित्र टोला शिक्षकों ने जमकर रंग गुलाल से खुशियां मनाएं. इन लोगों ने मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को बधाई दी और मानदेय बढ़ाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया .
इस मौके पर बिहार राज्य महा दलित आयोग के सदस्य पूर्व विधायक अरुण मांझी भी शामिल हुए.
पूर्व विधायक अरुण मांझी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर तबके के उत्थान के लिए लगातार योजनाएं चला रहे हैं और सभी लोगों को आगे बढ़ने का काम करते हैं . समाज के निचले स्तर के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और स्कूल से उनके बच्चों को जोड़ने का जो अभियान तालीमी मरकज विकास मित्र टोला शिक्षक कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है. इन लोगों की मेहनत को देखते हुए ही बिहार सरकार ने मानदेय बढ़ाकर उनका हौसला अफजाई किया है.
