बिहार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहुँचे राजगीर, जू सफारी का किया भ्रमण

नालन्दा, राकेश। राजगीर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अचानक रविवार को सड़क मार्ग से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर पहुँचे। राजगीर के सर्किट हाउस में थोड़ी देर विश्राम के उपरांत लालू यादव का काफिला सीधे जू सफारी पहुँचा। जहां जू सफारी के निदेशक हेमंत पाटिल ने बुके देकर लालू प्रसाद यादव का स्वागत किया। इसके बाद गाड़ी से उतर कर लालू प्रसाद यादव को व्हील चेयर पर बैठ गए इसके बाद जू सफारी में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया उन्हें नमन किया। निदेशक ने इसके बाद राजद सुप्रीमो को आर्ट गैलरी में जीवन चक्र के रूप में स्थापित मूर्तियों के बारे में जानकारी दी।

कार्यकर्ता पहुँचे सर्किट हाउस

Advertisements
Ad 1

लालू यादव के राजगीर पहुँचने की सूचना जैसे ही राजद के कार्यकर्ताओं को मिली इसके बाद अपने नेता से मुलाकात को लेकर आरजेडी कार्यकर्ता वन विभाग के सर्किट हाउस पहुँच गए, जहां कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया और उनका अभिवादन किया। वहीं लालू प्रसाद यादव से जब राजगीर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि राजगीर आकर काफी अच्छा लगा, काफी बेहतर ढंग से जू सफारी को बनाया गया है। वहीं लोकसभा में अमर्यादित भाषा के सवाल पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि यह बहुत गंदी बात है। वन विभाग के सर्किट हाउस में थोड़ी देर रुकने के बाद वापस पटना के लिए लौट गए।

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ

error: