बिहार

संदिग्ध स्थिति में युवक का शव बरामद : परिजनों ने कहा शराब पीने से हुई है मौत!

नालंदा, राकेश। बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में एक युवक की शराब पीने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शालूगंज निवासी रंजीत चौधरी 35 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रंजीत कुमार कल ड्यूटी जाने के बहाने घर से निकले थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे। सुबह में उनके शव की सूचना उनके परिजनों को मिली।

शव की पहचान के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रंजीत कुमार रोजाना शराब पीते थे। उनकी मौत शराब पीने से हुई है। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि तकिया मोहल्ले में शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। हर घर में शराब बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि शराब पीने से रंजीत की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related posts

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार

फतुहा के जल्ला मंडल में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित