बिहार

संदिग्ध स्थिति में युवक का शव बरामद : परिजनों ने कहा शराब पीने से हुई है मौत!

नालंदा, राकेश। बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में एक युवक की शराब पीने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शालूगंज निवासी रंजीत चौधरी 35 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रंजीत कुमार कल ड्यूटी जाने के बहाने घर से निकले थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे। सुबह में उनके शव की सूचना उनके परिजनों को मिली।

शव की पहचान के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रंजीत कुमार रोजाना शराब पीते थे। उनकी मौत शराब पीने से हुई है। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि तकिया मोहल्ले में शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। हर घर में शराब बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि शराब पीने से रंजीत की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

error: