क्राइमबिहार

फुलवारी में दूध कैरेट चुराते रंगे हाथ पकड़े गए चोर की पिटाई

फुलवारी शरीफ, अजीत। फुलवारी शरीफ में इन दिनों चोरों का गिरोह उत्पात मचा रहा है.आए दिन दुकानों और बाजारों से चोरी की घटना थाना पहुंचती है. बीती रात्रि चोरी में असफल चोरों ने सबाजपुरा मोड़ के पास एक पुस्तकालय और चाय फास्ट फूड की दुकान के पास तोड़फोड़ कर काउंटर क्षतिग्रस्त कर दिया .यह घटना वहां पुस्तकालय के सीसीटीवी में कैद हुई है. वही पुलिस भी लगातार चोरी में शामिल चोरों को पकड़ने में लगी है. इसके अलावा
फुलवारीशरीफ थाना अंतर्गत अलग- अलग स्थानो से चोरी करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया गया . पकड़े गए लोहा चोर के पास से 05 किलो लोहे का पाइप भी बरामद हुआ है.पकड़ा गया लोहा चोर खगौल लख पर का रहने वाला अमित कुमार है.

फुलवारी शरीफ में मस्जिद चौराहा के पास दूध विक्रेता मुनीर आलम मिनहाज नगर खललपुरा रोड निवासी के दुकान से कैरेट सहित टेंपो लगाकर दूध की चोरी करते हुए एक चोर रंगे हाथ पकड़ाया है. बता दें की सुबह सुबह जब दुकानें बंद रहती है तब सुधा दूध डेयरी की गाड़ी दुकानों के बाहर दूध कैरेट उतारकर चल देती है. इसका फायदा उठाकर कुछ लोग दूध चुराने में लग गए. इसके लिए बकायदा ऑटो लेकर चलते थे. चौराहे पर खलिलपुरा निवासी दूध विक्रेता मुनीर आलम की दुकान के बाहर रखे हुए दूध पिछले माह 25 अगस्त को चोरो ने टेंपो से चोरी करके ले भागे थे .

Advertisements
Ad 1

इस आशय की सूचना फुलवारी शरीफ थाना में लिखित रूप में दी गई थी . मंगलवार सुबह के 5:00 बजे पिछली बार की तरह ही मुनीर के दुकान के बाहर कैरेट भरे दूध पैकेट चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था तभी स्थानीय लोगों ने चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया.चोर टेंपो चालक ने बताया कि संगत के रहने वाले रंजीत के पुत्र नेपाली ने टेंपो को बुक किया था, कि हमें दूध चौराहा से उठाना है . टेंपो एवं टेंपो चालक बिट्टू को स्थानीय लोगों ने फुलवारी शरीफ थाना पुलिस को सौंप दिया .

थानाध्यक्ष सफीर आलम ने बताया की दूध चुराने वाले गिरोह के बारे में पकड़े गए टेंपो चालक से पूछताछ के जरिए पता लगाया जा रहा है. टेंपो बुक कराने वाले की तलाश में छापेमारी हो रही है.थानाध्यक्ष ने बताया की एम्स में पॉकेट मारी करने वाले को जेल भेज दिया गया है.गिरफतार चोर द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा तीन लोगो से अबतक एम्स पटना में पाकेट मारी की गई हैं.गिरफ्तार सनवर निवासी मिल्की मुहल्ला, इम्बाला रोड़, थाना- सुलतानगंज, जिला- भागलपुर ने पुलिस को बताया है की वह काफी दिनो से एम्स में पॉकेट मारी करता था.एम्स में रोगी के परिजनों से रुपए चुराते पकड़े गए चोर के पास से पुलिस ने 76,690 रू बरामद किया है.

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: