बिहार

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार के राहत कोष में दिए 5 करोड़ रुपये

पटना, न्यूज क्राइम 24। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश में मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश से हुए जानमाल की क्षति पर दुःख और चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मैं इससे काफी व्यथित हूं। मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष, बिहार से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के योग्य और कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश इस विपदा से बाहर निकल जाएगा।

Related posts

बाढ़ प्रभावित फतुहा के गांवों में पहुंचे सांसद रविशंकर प्रसाद, बोले – संकट की घड़ी में एक-एक परिवार के साथ खड़े हैं

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

error: