बिहार

एसएसबी 56वीं वाहिनी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया सिलाई प्रशिक्षण

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिला के सीमावर्ती क्षेत्र बसमतिया में, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 56वीं वाहिनी द्वारा 30 दिवसीय निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। बताते चलें कि 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा द्वारा सीमावर्ती गांव में नियमित रूप से कौशल विकास प्रशिक्षण जैसे- निःशुल्क बेसिक कंप्यूटर कोर्स, इलेक्ट्रीशियन कोर्स, सिलाई प्रशिक्षण और ब्यूटीशियन कोर्स चलाया जाता है। इसी कड़ी में, आज दिनांक 23 अगस्त को कमांडेंट श्री सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में उच्च विद्यालय बसमतिया के प्रांगण में, सीमावर्ती महिलाओं के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण वाहिनी के प्रशिक्षक द्वारा चलाया जाएगा ताकि महिलाएं सुविधाजनक तरीके से अपने कोर्स को संपन्न कर सके ।

मौके पर उपस्थित समस्त प्रशिक्षण लेने वाली महिला को संबोधित करते हुए कमांडेंट श्री सुरेंद्र विक्रम ने कहा,” सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय वाक्य के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी के सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। इस प्रशिक्षण को शुभारंभ करने का मूल उद्देश्य है कि आप सभी आत्मनिर्भर बने और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें। मैं यहां उपस्थित समस्त महिला प्रशिक्षुओं को कोर्स के शुभारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि आप सभी नियमित रूप से कोर्स को पूर्ण करेंगे एवं SSB द्वारा कराए जा रहे इस कौशल विकास प्रशिक्षण को सफल बनाएंगे

Advertisements
Ad 1

” श्री विक्रम ने कहा कि हमारे देश की महिलाएं जब आत्मनिर्भर होंगी तब हमारे देश का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा । उन्होंने कहा कि आप सभी सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए जा रहे नागरिक कल्याण कार्यक्रम में शामिल होकर लाभ उठावे। कार्यक्रम में उपस्थित बसमतिया हाई स्कूल के प्राचार्य श्री भूपेंद्र कुमार, श्री बबलू सिंह, प्रेमसागर जी, समाजसेवी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा SSB द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की काफी सराहना की गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ई. कंपनी बेला के कंपनी प्रभारी निरीक्षक पशुपति कुमार सिंह, बसमतिया चौकी प्रभारी उप -निरीक्षक अशोक सिंह, महिला प्रशिक्षु, एवं स्थानीय ग्रामीण, SSB के महिला व पुरुष कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: