बिहार

स्कूल के बच्चों ने ग्रीन डे धूमधाम के साथ मनाया

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): छोटी पटनदेवी स्थित किड्स हव प्ले स्कूल के बच्चों ने ग्रीन डे धूमधाम के साथ मनाया। छात्रों के लिए यह मजेदार सीखने का अनुभव रहा। स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों को परिसर में पाए जाने वाले विभिन्न हरे रंग के वस्तुओं के बारे मे जानकरी दी। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और सभी हरे रंग की पोषकों में स्कूल मे दिखे।

कोई पत्तागोभी, तो कोई मोर, तोता तो कोई हरियाली, किसी ने कोई पेड़, पते एवं सावन की गुड़िया बना रखी थी। इस मौके पर  स्कूल की निदेशक सरिता ने बच्चों को सावन की हरियाली की महत्ता से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि रंग जीवन का एक आवश्यक अंग होता है। उन्होंने पर्यावरण तथा पेड़-पौधों की सुरक्षा पर भी प्रकाश डाला।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: