बिहार

पीएम मोदी के शासनकाल में नौकरियों की बहार : नंदकिशोर

पटना(न्यूज क्राइम 24): राज्य के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पीएम मोदी के शासनकाल में नौकरियों की बहार है. पीएम मोदी का कार्यकाल युवाओं के लिए स्वर्णिम काल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार रोजगार सृजन कर रही है.

जिससे युवाओं को नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं। श्री यादव ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज का दिन युवाओं के लिए यादगार बन गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 70 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र वितरित किया. इनमें बड़ी संख्या में बिहार के युवा भी शामिल हैं. इससे पहले भी पीएम मोदी विभिन्न चरणों में लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट चुके हैं.

देशभर में जिन विभागों में नई नौकरियां मिलेंगी उनमें वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेलवे मंत्रालय, लेखा परीक्षा और लेखा विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग और गृह मंत्रालय समेत अन्य विभाग शामिल हैं। श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी के शासन में युवा वर्ग काफी खुश है. पीएम मोदी सिर्फ नौकरी ही नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर भी दे रहे हैं।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: