बिहार

एसएसबी ने एक व्यक्ति को 55 बोतल शराब,एक मोबाइल, 4300भारतीय करेंसी सहित बाइक जप्त किया

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान शुक्रवार की देर शाम कोशिकापुर बॉर्डर से बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को शराब व भारतीय करेंसी एवं मोबाइल के साथ धरदबोचा। मिली जानकारी के अनुसार बीओपी प्रभारी निरीक्षक हरबंस लाल के नेतृत्व में आरक्षी विनोद कुमार,हंडे दीपक विनोद,तथा आरक्षी मोहम्मद फिरोज आलम, सिकंदरा तिग्गा के साथ फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडो नेपाल सीमा कोशिकापुर गांव के समीप जवानों ने अंधेरे में नाका लगा दिया था

Advertisements
Ad 1

उसी दौरान नेपाल से अपाचे बाइक संख्या बीआर 38-50 क्यू 3586 से एक व्यक्ति आ रहा था जैसे ही भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया जवानों ने घेर लिया। तलाशी करने पर व्यक्ति के पास से 55 बोतल शराब,43,00 भारतीय करेंसी एक मोबाइल बरामद हुआ। वहीं मौके से व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपना नाम परमानंद सरदार, निवासी सुपौल जिले के छातापुर थाना अंतर्गत लालगंज वार्ड 14 बताया है। जप्त सामग्रियों एवं गिरफ्तार व्यक्ति की कागजी कार्रवाई कर आज शनिवार को फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया। फुलकाहा थाना पुलिस ने न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

सहयोग शिविर’ की शुरुआत : 30 दिन में समस्या नहीं सुलझी तो 31वें दिन अधिकारी स्वत : निलंबित होंगे – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार में तेजी लाए केंद्र, बिहार बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब: सीएम सम्राट चौधरी

error: