बिहार

लाठितंत्र शासन के विरुद्ध भाजयुमो पूरे बिहार में 24 जुलाई से प्रदर्शनी लगाकर चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

अररिया(रंजीत ठाकुर): दस लाख नोंकरी देने के नाम पर युवाओं के साथ छलावा, शिक्षकभर्ती में बिहार स्थायी निवासी की शर्त (डोमिसाइल नीति) समाप्त करने और बीते 13 जुलाई को विधानसभा मार्च के दौरान बिहार के निरकुंश नीतीश तेजस्वी सरकार द्वारा की गई क्रूरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरुद्ध बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा 24 जुलाई से जनादेश का अपमान कर एनडीए सरकार को तोड़ने की तिथि 9 अगस्त के बीच सभी जिला एवं मंडल केंद्रों पर महाठगबंधन सरकार के अत्याचार की प्रदर्शनी लगाकर ना सिर्फ चाचा भतीजा सरकार के छात्रयुवा विरोधी चेहरे को बेनकाब करेगी बल्कि हस्ताक्षर अभियान चलाकर नीतीश सरकार के लाठितंत्र शासन के विरुद्ध आमजन का समर्थन जुटाएगी।

उक्त जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने यहाँ बिहार भाजयूमो द्वारा लिए गए निर्णय को युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं संग प्रेस से साझा करते हुए कही।प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि लठबंधन सरकार द्वारा बिहार में नोकरी के मांगने के नाम पर लोकतंत्र को शर्मसार कर बेरोजगारों सहित शिक्षकों महिलाओं, छात्रों पर अत्याचार और कुठाराघात आजाद भारत मे निरंकुशता का एक बड़ा गवाह बना है जिसके खिलाफ युवा मोर्चा प्रदेश के हर छात्र युवा सहित लाखों नागरिकों का हस्ताक्षर संग्रह कर महामहिम राज्यपाल को मांग पत्र के माध्यम से सौपें कर लोकतंत्र की हत्यारी नीतीश सरकार के बर्बरतापूर्ण कृत्य की जांच हाइकोर्ट के सिटिंग जज के नेतृत्व में या सीबीआई से कराने की मांग करेगी।

Advertisements
Ad 1

कहा कि अभियान की सफलता के लिए अररिया सहित सभी जिलों तैयारी अंतिम चरण में है।इस मौके पर श्री कुमार के साथ युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार, जिला मंत्री करण सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य विपुल सिंह, नगर अध्यक्ष किशन शर्मा, नगर उपाध्यक्ष आनंद कुमार सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

सहयोग शिविर’ की शुरुआत : 30 दिन में समस्या नहीं सुलझी तो 31वें दिन अधिकारी स्वत : निलंबित होंगे – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार में तेजी लाए केंद्र, बिहार बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब: सीएम सम्राट चौधरी

error: