बिहार

एसएसबी जवानों ने नेपाली टमाटर से लदे चार चक्का वाहन किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवनों ने सोमवार की देर रात गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर इंडो नेपाल सीमा पर नेपाल के तरफ से ला रहे नेपाली टमाटर सहित चार चक्का वाहन को किया जप्त। जप्त वाहन महिंद्रा सुप्रो बीआर 38 जी ए 56 81 तथा 1305 किलो टमाटर बताया गया है। वहीं चालाक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।

Advertisements
Ad 1

इस अभियान में बीओपी प्रभारी निरीक्षक हरबंस लाल के साथ सहायक उप निरीक्षक वाई रंजोय सिंह, आरक्षी शिवा कुमार एस, कांबेल संदेश, मो०फिरोज आलम,भिसम बिनोद कुमार शामिल थे। जप्त सामग्रियों का कागजी कार्रवाई करते हुए आज मंगलवार को कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द किया।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: