बिहार

भैंस चराने गए युवक के साथ मारपीट कर किया घायल!

अररिया(रंजीत ठाकुर): बथनाहा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनापुर पंचायत के पोखरिया नदी किनारे में भैंस चराने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक के साथ लाठी डंडों से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनो ने युवक को घायल अवस्था में लेकर फारबिसगंज रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफ़ल कर दिया। पीड़ित युवक के परिजनों ने बथनाहा ओपी पुलिस को लिखित आवेदन देकर तीन व्यक्ति को आरोपी बनाया है। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर जांच प्रारंभ कर दिया है।

Advertisements
Ad 1

पीड़ित के बड़े भाई रोविन यादव ने बथनाहा ओपी में आवेदन देकर बताया की मेरे छोटे भाई रविन्द्र कुमार उम्र-15 अपनी भैंस को पोखरिया नदी किनारे चरा रहा था। उसी दौरान मो० साज़िद,मो० बेचन ने भैंस को चराते देख गाली-गलौज करने लगा मना करने पर सभी मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। घटना के संदर्भ में पीड़ित ने बथनाहा प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है ।

Related posts

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

सहयोग शिविर’ की शुरुआत : 30 दिन में समस्या नहीं सुलझी तो 31वें दिन अधिकारी स्वत : निलंबित होंगे – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार में तेजी लाए केंद्र, बिहार बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब: सीएम सम्राट चौधरी

error: