पटना(न्यूज़ क्राइम 24): एक बार फिर से स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर है. बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. राजधानी पटना में पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि और बेतहाशा गर्मी के साथ लू की स्थिति बनी हुई है. विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही उमस भरी गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. इसे देखते हुए पटना के जिलाधिकारी ने बड़ा निर्णय लिया है.
डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों (प्री स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों सहित) में 12वीं कक्षा तक सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। जिलाधिकारी ने 28 जून तक सभी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया हैं। यह आदेश का अनुपालन सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी करेंगे।
